श्रीरामचरितमानस की चौपाई

22 दिसम्बर- श्रीरामचरितमानस,
नमो राघवाय 🙏

प्रभु जानी कैकेई लजानी ।
प्रथम तासु गृह गए भवानी ।।
ताहि प्रबोधि बहुत सुख दीन्हा ।
पुनि निज भवन गवन हरि कीन्हा
( उत्तरकांड 9/1)
राम राम🙏🙏
राम जी रावण को मार कर सीता व लक्ष्मण सहित अयोध्या वापस आ गये हैं । उनके आने की खबर हनुमान जी ने भरत को दी है । भरत जी माताओं, गुरुदेव सहित सभी अयोध्या के लोगों के साथ राम जी की अगवानी के लिए जाते हैं । राम जी सबसे मिलते हैं फिर महल को चलते हैं । भगवान शिव पार्वती से कहते हैं कि राम जी ने जान लिया कि माता कैकेई लज्जित हुई है इसलिए राम जी पहले उनके महल जाते हैं, उन्हें समझाकर सुखी करते हैं और फिर राम जी अपने महल को जाते हैं ।
माता कैकेई को राम जी समझाते हैं कारण कैकेई जी को अपनी करनी के कारण लज्जा महसूस हुआ । हमें आपको राम जी नहीं समझाते हैं कारण हमें अपनी करनी पर कोई लज्जा नहीं आती है । अस्तु राम कृपा चाहते हैं तो अपनी करनी याद कर राम स्मरण करें , राम सुमिरन करें । अतएव! जय राम जय राम जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन कर्ता श्री तरुण जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *