श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

2 अगस्त – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

जद्यपि प्रभु के नाम अनेका ।
श्रुति कह अधिक एक तें एका ।।
राम सकल नामन्ह के अधिका
होउ नाथ अघ खग गन बधिका ।
( अरण्यकांड 41/4)
राम राम🙏🙏
सीता जी को खोजते हुए राम जी पंपा सरोवर पहुँचे हैं । नारद जी उनसे मिलने आते हैं , वर माँगते हैं । राम जी कहते हैं कि मेरे लिए भक्त हेतु कुछ भी अदेय नहीं है । नारद जी कहते हैं कि यद्यपि भगवान के अनेक नाम हैं , ऐसा वेद कहते हैं और सब एक से एक बढ़कर हैं पर उन सभी नामों में से राम नाम सर्वाधिक पाप समूहों का नाश करने वाला हो ।
राम नाम हमारे दोषों को दूर करता है ऐसा राम नाम को राम जी का वरदान है । इसके बावजूद हम आप अपने पाप ढो रहें हैं व दुख पा रहें हैं । राम नाम का आश्रय लेकर हम आप पाप मुक्त होकर सुख युक्त हो सकते हैं । अत: पुकारें! राम राम जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *