श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

29 मार्च- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

रामकथा सुरधेनु सम
सेवत सब सुख दानि ।
सतसमाज सुरलोक सब
को न सुनै अस जानि ।।
( बालकांड, दो. 113)
राम राम 🙏🙏
पार्वती जी द्वारा शिव जी से श्री राम जी के बारे में पूछने पर शिव जी कहते हैं कि श्री राम जी की कथा कामधेनु समान सेवा करने पर सब सुखों को देने वाली है । सतसमाज , देवलोक सभी ऐसा जानकर इसे कौन नहीं सुनेगा ।
श्री रामकथा कामधेनु है । इसे सुनें , गुनें व अपने जीवन में अपना लें , फिर जीवन में कुछ भी कमी नहीं रह जाती है । अस्तु अभी से , श्री रामकथा का खूब सत्संग करिए और अपने हृदय सिंहासन पर श्री राम जी को विराजमान करिए तथा भजन करते रहिए…..श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम ।।
🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *