8 अप्रैल – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
अति कृपाल रघुनायक
सदा दीन पर नेह ।
ता सन आइ कीन्ह छलु
मूरख अवगुन गेह ।।
( अरण्यकांड, दो. 1)
राम राम 🙏🙏
राम कथा सुनाते हुए शिव जी कहते हैं कि एकबार चित्रकूट में राम जी के बल को मापने के लिए इंद्र पुत्र जयंत ने सीता जी के चरणों में चोंच मार कर भाग चला । राम जी ने उस पर सरकंडे का बाण चलाया । राम जी अति कृपालु हैं , सदा दीनों से प्रेम करते हैं , ऐसे कृपालु राम जी के साथ अवगुणी मूरख जयंत ने जाकर छल किया ।
भक्तों श्री राम जी हमारे बारे में सब कुछ जानते हैं , यह जानते हुए भी कि हमारा ब्यवहार छल पूर्ण रहता है फिर अकारण करुणा करण श्री राम जी हम सभी जीवों पर अपनी करुणा बनाए रखते हैं, किन्तु श्री राम जी की अविरल कृपा और भक्ति चाहते हैं तो श्री राम जी से छलहीन ब्यवहार करें और निरन्तर भजन करते रहें अथ…..श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। सियाराम जय जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम जय सीताराम सीताराम जय जय सियाराम ।। हरे राम हरे राम, राम राम हरे । हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे जय राम जय राम ,जय जय राम 🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

