30 अक्टूबर-श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
रामचरित राकेस कर
सरिस सुखद सब काहु ।
सज्जन कुमुद चकोर चित
हित बिसेषि बड़ लाहु ।।
( बालकांड, दो. 32)
राम राम बंधुओं 🙏
श्री राम नाम की वंदना करने व महात्म्य बताने के बाद पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी कहते हैं कि श्री राम जी का चरित पूर्णिमा के चाँद की किरणों के तरह सभी को सुख देने वाला है । परंतु सज्जनों के ह्रदय के लिए तो यह विशेष हितकारी व विशेष लाभ देने वाला है ।
बंधुवर ! श्री राम जी का चरित तो सबके लिए सुखकारी है । यह आपकी अपनी योग्यता पर निर्भर करता है कि आप श्री राम चरित अपनाकर कितना अपना हित कर सकते हैं तथा सुख प्राप्त कर सकते हैं । अतः सुख चाहते हैं तो निरन्तर श्री सीताराम नाम का सुमिरन करते रहें । अथ…… श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

