श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

4 दिसंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

चहुँ जुग तीनि काल तिहुँ लोका ।
भए नाम जपि जीव बिसोका ।।
बेद पुरान संत मत एहू ।
सकल सुकृत फल राम सनेहू ।।
( बालकांड 26/1)
जय सियाराम 🙏🙏
श्री राम चरित मानस जी के आरंभ में श्री राम नाम की महिमा बताते हुए पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी कहते हैं कि कलियुग सहित चारों युगों में, तीनों कालों में और तीनों लोकों में श्री राम नाम जपकर जीव शोकमुक्त हुए हैं। वेद, पुराण और संतों का यह मानना है कि सब पुण्यों का फल श्री राम जी में प्रेम होना है ।
बंधुवर ! श्री राम नाम शोक मुक्ति दाता है, ऐसा केवल इस युग (कलियुग) में नहीं हर युग में हुआ है। जिसने भी श्री राम नाम जपा वह शोकरहित हो जाता है, आपके समस्त पुण्यों का फल श्री रामजी में प्रेम होना है। श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरुण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *