श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

16 दिसं- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

जाके बल लवलेस तें,
जितेहु चराचर झारि ।
तासु दूत मैं जा करि,
हरि आनेहु प्रिय नारि ।।
( सुंदरकांड, दो. 21)
राम राम जी🙏
श्री हनुमान जी को नागपाश से बाँधकर मेघनाद रावण के दरबार में लाता है। रावण ने श्री हनुमान जी से अनेकों प्रश्न किया हैं, श्री हनुमान जी ने सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहते हैं कि जिसके लेश मात्र बल से तुमने सारे चर अचर जगत को जीत लिया है और जिनकी प्रिय पत्नी को हर कर ले आए हो, मैं उन्हीं का दूत हूँ ।
बंधुवर ! रावण महादेव का पूजन करता था और उनके लेश मात्र बल से उसने सारे जगत को जीत रखा था। आप भी श्री राम जी की पूजा, सेवा, भक्ति करिए, आप भी उनका थोड़ा सा बल (कृपा) मिलने पर सबको जीत सकते हैं अर्थात सभी मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। अस्तु……श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम ।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *