श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

30 दिसंबर, श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

नाम पाहरू दिवस निसि,
ध्यान तुम्हार कपाट।
लोचन निज पद जंत्रित,
जाहिं प्रान केहिं बाट ।।
( सुंदरकांड , दो . 30)
राम राम जी 🙏🙏
श्री हनुमान जी माता सीता का पता लगाकर लंका से लौट आए हैं। श्री राम जी ने श्री जानकी जी का हाल पूछा है और कहा कि वह अपने प्राणों की रक्षा कैसे करती है । श्री हनुमान जी कहते हैं कि उन्होंने आपके नाम का दिन रात पहरा लगा रखा है, आपका ध्यान किवाड़ है, नेत्रों को आपके चरणों में लगाए रखती हैं, यही ताला लगा है , फिर प्राण किस रास्ते से जाए ?
बंधुवर ! श्री राम नाम का अभेद्य पहरा और श्री राम नाम का ध्यान रूपी कपाट लगाकर हम आप भी जगत की विकराल झंझावातों एवं बुराइयों से अपनी सदैव रक्षा कर सकते है। अतः बिना समय गंवाए श्री सीताराम नाम भजन में लग जाएं। अथ…..श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरुण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *