1 जनवरी 2026.श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई,
नमो राघवाय 🙏
बंदउँ बालरूप सोइ रामू ।
सब सिधि सुलभ जपत जिसु नामू।
मंगल भवन अमंगल हारी ।
द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी ।
( बालकांड 111/2)
जय जय सियाराम🙏 भगवान शिव जी से विवाह उपरांत एक दिन उचित अवसर देखकर माता पार्वती जी भगवान शिव जी के पास जाती हैं और श्री राम जी के बारे में पूछती हैं । भगवान शिव जी कहते हैं कि मैं श्री राम जी के उस बाल रूप की वंदना करता हूँ जिसका नाम जपने से सारी सिद्धियाँ सहज ही मिल जाती हैं । मंगल के धाम, अमंगल का हरण करने वाले और श्री दशरथ जी के आँगन में खेलने वाले ऐसे बाल रूप श्री राम जी मुझ पर कृपा करें ।
बंधुवर ! श्री राम जी अमंगल हारी और मंगल कारी हैं जिसने भी श्री राम जी का नाम जपा उसका अमंगल भागा और मंगल ही मंगल हुआ । ऐसे श्री राम जी (बालरूप ) को हम आप भी जपें और भगवान शिव जी की तरह उनसे अपने सर्व मंगल की याचना करें । अथ……श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

