श्रीश चन्द्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन आज हुए क्वार्टर फाइनल मैच
कल खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
स्थानीय आर .आर. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में श्रीश चन्द्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन आज क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। दिन का पहला मैच श्रीश चंद्र हॉकी अकादमी जूनियर एवम आजमगढ़ के मध्य हुआ जिसमें बाबू श्रीश चंद हॉकी एकेडमी जूनियर की टीम ने आजमगढ़ को 1-0 से हराया। दूसरा मैच बनारस छात्रावास एवम रेलवे गोरखपुर के मध्य हुआ जिसमें रेलवे गोरखपुर ने बनारस छात्रावास को 1-0 से हराया। दिन का तीसरा मैच उत्तर प्रदेश पुलिस तथा झांसी छात्रावास के मध्य हुआ । जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने झांसी छात्रावास को 1-0 से हराया। चौथा मैच बाबू श्रीश चंद्र हॉकी अकादमी सीनियर तथा बलरामपुर के मध्य हुआ जिसमे बलरामपुर ने टाई ब्रेकर में बाबू श्रीश चंद्र हॉकी अकादमी को 1-0 से हराया। कल इस प्रतियोगिता के दोनो सेमी फ़ाइनल मैच खेले जायेंगे। सुनील गुप्ता, ब्रजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, अहसान ने अंपायरिंग की।
मैच के दौरान डॉक्टर रमेश अग्रवाल, बाबू श्रीशचंद्र हॉकी अकादमी के सचिव उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, योगेंद्र दत्त मिश्रा, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, गोविंद नानवानी, राम प्रकाश शुक्ला, महेंद्र सिंह, संतू, मकसूद, ज़हीर, रवि श्रीवास्तव, श्याम नारायण त्रिवेदी, शैलेश सिंह, अब्दुल गफ्फार, संदेश श्रीवास्तव, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह टूर्नामेंट 4 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा। यह जानकारी श्रीश चंद्र अग्रवाल हॉकी अकादमी के मैनेजर अजय प्रताप सिंह तेगू ने दी।

