संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत बैठक कर आशा बहनों को दिया प्रशिक्षण

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीसीपीएम राजीव कुमार सिंह एवं बीएमसी यूनिसेफ कल्पना मिश्रा की उपस्थिति में आशाओं के साथ संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बैठक कर रैली आयोजन किया गया। रैली में काफी संख्या में आशा बहनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रैली की शुरुआत पाली पीएचसी से होकर कस्बे के कई मोहल्ले की गलियों से गुजरती हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रैली का समापन हुआ। आशा बहनों ने बीएमसी यूनिसेफ कल्पना मिश्रा की अगुवाई में रैली में पोस्टर्स के माध्यम से संचारी रोग से होने वाली विभिन्न बीमारियों से लोगों को जागरूक किया। बैठक में आशा बहनों को 01 अक्टूबर से शुरू हो रहे 05 दिवसीय प्रशिक्षण के तहत संचारी रोग नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलने वाला दस्तक अभियान को सफल बनाने की जानकारी दी गई।आपको बता दें कि दस्तक अभियान के तहत घर -घर जाने वाली आशाओं की टीम घर घर जाकर सर्वे करेगी तथा संचारी रोग को ध्यान में रखते हुए लोगों को जिंक टेबलेट,ओआरएस पैकेट,पानी को साफ करने वाली क्लोरीन की टेबलेट आदि वितरित करेगी।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जायेगा। बैठक में आशाओं को बताया गया है अभियान को सफल बनाने के लिये घर -घर जाकर संचारी रोग के फैलने और उनके बचाव व नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करें। बैठक में अभियान के तहत वायरस, वैक्टीरिया से जुड़ी बीमारी को नियंत्रित करने,साफ सफाई, कचरा निस्तारण, मच्छरों से बचाव के उपायों,जलभराव की रोकथाम,शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जागरूकता समेत अन्य संचारी रोग से संबंधित गतिविधियों पर जोर दिया गया ताकि आमजन संचारी रोग से होने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक हो सके। संचारी रोग से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिये आशाओं को घर-घर दस्तक देकर अभियान को सफल बनाने को लेकर जागरूक किया गया ताकि वे लोगों को जागरूक कर सके।मालुम हो कि इस वर्ष अभियान का तीसरा चरण 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर है।इससे पहले अप्रैल और जुलाई में अभियान का सफल संचालन किया जा चुका है।इस अवसर पर काफी संख्या में आशा बहनें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *