संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे के हुक से लटका मिला शव

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग मजरे पूरे कूमेदान में कक्षा नौ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या करने का कारण अभी तक नहीं पता चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर और कोतवाल इनायतनगर सहित हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया गया कि मंगलवार की रात ग्राम मलेथू बुजुर्ग मजरे पूरे दान निवासी राम नारायण कोरी की बेटी आसनी (15) ने छत में लगे हुए पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने बताया कि घटना के मृतका के माता पिता दवा लेने के लिए कानपुर गए हुए थे। रात में लड़की का भाई और लड़की दो ही लोग घर में मौजूद थे। बताते हैं लड़का अपने कमरे में सो रहा था और लड़की दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में ही किशोरी ने छत के हुक के सहारे दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मिल्कीपुर सीओ राकेश सक्सेना और इनायतनगर इंस्पेक्टर राहुल कुमार तथा हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *