संपत्ति के लालच में भाई ने अपनी बहन और बहनोई को उतारा मौत के घाट : पुलिस ने किया खुलासा : हत्यारा भाई और पांच दोस्त गिरफ्तार

 

जौनपुर में बहनोई के संपत्ति के लालच में सालों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर न सिर्फ बहनोई की हत्या कर डाली बल्कि बहन को भी मौत के घाट उतार दिया था। दोनों शवों को छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया था । लाख चालाकियों के बाद भी हत्यारे पुलिस को चकमा नही दे सके और पुलिस ने इस वारदात में शामिल सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मड़ियाहूं तहसील के शाहू पट्टी के रहने वाली पूनम कटियार की शादी फरुखाबाद के सत्येंद्र कटियार से हुई थी। सत्येंद्र अपनी 50 लाख की संपत्ति बेच कर अपनी ससुराल में आकर रहने लाग। ससुराल में सत्येंद्र के सालों ने उससे कुछ पैसे लेकर खर्च कर डाले । सत्येंद्र के सालों की नजर अपने बहनोई के और पैसों पर थी। वो सब चाहते थे कि सत्येंद्र उन्हें बोलेरो खरीदने के लिए पैसे दे,लेकिन सत्येंद्र उन्हें पैसे नही दे रहा था। सत्येंद्र के पैसे पर नजर गड़ाए उसके सालों ने 29 मार्च की रात उसकी हत्या कर डाली। ये सारी घटना उनकी बहन पूनम देख रही थी। पूनम किसी को बता न दे इस लिए भाईयो ने मिलकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या करने के बाद ग्राम प्रधान के सहयोग से एक बोलेरो गाड़ी में शवों को लादकर शारदा सहायक नहर के पास ले गए और पत्थर से बांध कर नहर में फेंक दिया। 2 अप्रैल को सतेंद्र की लाश जलालपुर क्षेत्र में नहर में मिली जबकि पूनम की लाश 6 अप्रैल को वही नहर में मिली। पुलिस अज्ञात लाश की शिनाख्त में जुटी थी कि इसी बीच सत्येंद्र के घर वालो ने मड़ियाहूं पुलिस को दोनों के गायब होने की सूचना दी। पूनम की डेड बॉडी पर बने टैटू और सत्येंद्र के कपड़ो से सत्येंद्र के घर वालो ने दोनों की शिनाख्त किया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नर जांच शुरू की और वारदात में शामिल पूनम के दोनों भाई और ग्राम प्रधान समेत सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *