संस्था जी.एस सोशल एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी,लखनऊ (हेल्पिंग हैंडस ग्रुप ) ने किया घरेलू कपड़ों एवं कम्बल का वितरण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनवां ग्राम, बक्शी का तालाब में संस्था जी.एस सोशल एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी,लखनऊ (हेल्पिंग हैंडस ग्रुप ) द्वारा घरेलू कपड़ों एवं कम्बल का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, साथ-साथ उपस्थित बच्चों को पठन-पाठन सामग्री (बिस्कुट एवं नमकीन पैकेट ) का वितरण किया गया , जिसमें संस्था के द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में सभी उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को एवं ग्रामीण लोगों को घरेलू कपड़ों का वितरण भी किया गया। कम्बल को आर्थिक रूप से गरीब एवं असहाय ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिया गया । संस्था ने बच्चों को खेल खेल में क्विज प्रतियोगिता द्वारा पुरुस्कार का वितरण किया। संस्था जी.एस सोशल एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से सर्वश्री वीरेंद्र कुमार,अवधेश सिंह,चन्दन सिंह,शिवम् दीक्षित(पत्रकार ), सर्वश्रीमती सुभा श्रीवास्तव,आँचल द्विवेदी आदि कार्यकर्तागण शामिल हुए।कार्यक्रम को सोनवां ग्राम क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति श्री शिवम् दीक्षित (पत्रकार) के द्वारा संचालन किया और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी (प्राइमरी, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक )शिक्षक मण्डल को संस्था द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया एवं प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती किरण मिश्रा और श्री अलोक दीक्षित जी को भगवान राम कि फोटो फ्रेम (मोमेंटो)श्री वीरेंद्र कुमार जी के द्वारा देकर सम्मानित किया गया।समस्त क्षेत्रीय ग्रामीण (महिला और पुरुषों)और वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। अरूण कुमार शुक्ला
ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक मण्डल और शिवम् दीक्षित जी का ह्रदय से आभार प्रकट किया ।

