सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर चेयरमैन हरिशंकर यादव के आवास पर पहुंचे आजमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का हुआ जोरदार स्वागत
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आजमगढ़ 

धर्मेंद्र यादव ने कहा आजमगढ़ से समाजवादियों के पीढ़ियों से है जज्बाती रिश्ते, हर चुनौती यहाँ लोग खुद कर लेते स्वीकार।।
आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है तापमान के साथ ही यहां का सियासी पारा भी बढ़ चुका है। बुधवार को समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जनसंपर्क करते हुए नगर पंचायत जीयनपुर में चेयरमैन हरिशंकर यादव के आवास पर पहुँचे जहाँ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे बाजे व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया
तत्पश्चात उनके आवास पर पहुंचे और वहां जलपान करने के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव की माताजी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उहोंने धर्मेन्द्र यादव के सर पर हाथ रख कर विजयी भव का आशीर्वाद दिया।
वही मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ का समाजवादियों से पीढ़ियों का जज्बाती रिश्ता है। जब जब समाजवादियों को चुनौतियां मिली है आज़मगढ़ के लोगों ने उसे अपनी चुनौती मानते हुए स्वीकार किया जिसका सबके सामने प्रमाण है।
यह पूछे जाने पर की निरहुआ सपा को लड़ाई में नही मानते है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों को उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है । आज़मगढ़ के लोगों ने जो परिणाम दिए है वह सबके सामने है उन परिणामों की बुनियाद पर बात की जाय तो कुछ सुना ये लोग तर्कहीन बात कर रहे है जिसका कोई औचित्य नहीं है। आजमगढ़ के लोगों ने कभी मुकाबला होने ही नहीं दिया समाजवादियों से लड़ाई में किसी को आने ही नहीं दिया।
यह पूछे जाने पर की समाजवादी पार्टी चुनाव के समय हर बार चुनाव में बाहर से प्रत्याशी लाकर खड़ा कर देती है उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोगों से जज्बाती रिश्ते है इन रिश्तों को वही लोग समझते है जिनके पास दिल होते है।
वही धर्मेंद्र यादव का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया जिसमें अंजान शहीद सगड़ी तहसील पर अधिवक्ताओं ने व जीयनपुर चौक पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
वही बातचीत में चेयरमैन हरिशंकर यादव ने कहा कि सपा इस बार भी रिकॉर्ड मतों से जीतेगी निरहुआ को इस बार भी मुह की खानी पड़ेगी।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव , सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल , सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव, विधायक आलम बदी, शाहिद खान, आदिल अब्बास, अजीम अहमद, जफर इमाम, सन्ने खान, जयहिंद यादव, रामजनम यादव, अतुल यादव , आदि लोग मौजूद रहे।

