सड़क हादसे मे युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा बूथ नंबर-4 के पास उस समय हुआ, जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।रामनगरी जा रहे यातायात उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने तत्काल घटना की सूचना अयोध्या कोतवाली पुलिस को दिया।पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा।मिली जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले के रानी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद कामिल अयोध्या में रहकर कैटरिंग का काम करते थे।सोमवार दोपहर वह अपने मित्र रिजवान निवासी रतिया, थाना कैंट के साथ बाइक से अयोध्या की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बूथ नंबर-4 के पास पहुंची,पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि मोहम्मद कामिल डंपर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बाइक चला रहे रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

