सत्य शांति आनंद महिला कल्याण समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
प्रयाग राज : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के हित में हमेशा कुछ ना कुछ सहयोगी कार्य करने वाली संस्था,शांति आनंद महिला कल्याण समिति में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख समाजसेवी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी अनुराधा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए, कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों व वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आज़ादी के दीवानों महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी कुर्बानियों को याद किया गया।
रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता की महत्ता और समाज में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। अनुराधा श्रीवास्तव ने महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए उनके प्रयासों की जानकारी दी और समाज में एकता और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, और इसे एक सफल आयोजन बनाया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने सभी को देशभक्ति और समाज सेवा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के आयोजन मुख्य रूप से सहयोग अधिवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव एवम उनके सहयोगी साथियों का रहा।

