अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या की राम नगरी शहर अयोध्या के कृष्णा पैलेस होटल मे समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नरायण पाण्डेय उर्फ पवन पाड़े विगत वर्ष के अंतिम महीने में पत्रकारों को भोज कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हे 2022 का डायरी एवं कैलेंडर देकर सम्मानित किया। अयोध्या के कृष्णा पैलेस होटल में सपा पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नरायण पाण्डेय एव वरिष्ठ कार्यकर्ता इस भोज कार्यकम में शामिल हुए सैकड़ों पत्रकार को सम्मानित किया। अयोध्या प्रेस कलब के अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी को डायरी एवं कैलेण्डर देकर सम्मानित किया गया और सम्मानित पत्रकार दैनिक समाचार-पत्र देश की उपासना एवं लाइव चैनेल अयोध्या ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार को, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार मांझी, शीलदास, रामशंकर श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा, अनिल जी, शुभम,आदि कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

