सपा सरकार बनने पर बड़ा गांव बनेगा नगर पंचायत – अनूप

अयोध्या‌। (अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैया से सहकारी समितियों में ना तो खाद है ना गेहूं बीज। धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद ठप है तथा गन्ना पर्चियां न आने से गन्ना काटकर किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे। क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की भरमार होने से किसानों की कीमती फसलें नष्ट हो रही हैं। जिससे किसान ही नहीं आम जनमानस में भी पूरी तरह निराशा व्याप्त है। यह बातें समाजवादी युवजनसभा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ ने बड़ागांव में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कहीं। उन्होंने बताया की भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैया से आगामी चुनाव के पश्चात सपा सरकार का आना तय है तथा सपा सरकार बनते ही बड़ागांव को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा बड़ागांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज बनवाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही क्षेत्र में 5 वर्षों से जर्जर पड़ी सभी सड़कों की मरम्मत कर इनका नवीनीकरण कराया जाएगा। अनूप ने बताया कोरोना के नाम पर विगत 2 वर्षों से बड़ागांव रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। जिससे मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ह।  इसके अलावा सत्तीचौरा पुलिस चौकी के पास बना बस स्टॉप सफेद हाथी की भूमिका निभा रहा है। यहां पर कोई भी बस कभी भी नहीं रुकती तथा अधिकारियों की मनमानी के चलते तहसील में कोई अधिकारी नहीं बैठते।  ना ही पुलिस चौकी व थानों में  कोई सुनवाई हो रही है और लोगों को लगने लगा है इस सब का निदान सूबे में सपा सरकार लाना ही है। इस मौके पर उनके साथ रामदीन यादव,शत्रोहन यादव, सहदेव यादव, अरशद आलम ‘मोनू’ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *