सभी शिक्षक शिक्षण योजना बनाकर ही करे शिक्षण कार्य – डायट प्राचार्य 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या की प्राचार्या सन्ध्या श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला समन्वयक ( प्रशिक्षण) सुनील कुमार श्रीवास्तव, सभी विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त ए आर पी तथा सभी एस आर जी की उपस्थिति मे जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से किया गया।इस मौके पर डायट प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव ने इस समय सभी  डायट  मेंटर ,  एस आर जी  तथा ए आर पी द्वारा किए जाने वाले सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षक संदर्शिका पर चर्चा एवं उपलब्ध कराए गए गणित किट , पोस्टर्स,  चार्ट , सहज पुस्तिकाओं का उपयोग दैनिक कक्षा शिक्षण में कराए जाने के लिए सभी शिक्षको को प्रेरित करने का आह्वान किया।इस मौके पर उन्होंने सभी से अनुश्रवण के दौरान शिक्षण योजना बनाकर ही शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित करने  को कहा |वही इसी कड़ी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस समय संचालित हो रहे निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रहे सभी ए आर पी से कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों को निपुण लक्ष्य हासिल करवाने में लग जाय। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी ए आर पी और एस आर जी से राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद अयोध्या के लक्ष्य 10,000 आवेदन फॉर्म भरवाए जाने की बात कही। इस मौके पर एस आर जी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी ने जनपद अयोध्या में निपुण भारत को ज़न आंदोलन बनाने,  निपुण लक्ष्य एप,  दीक्षा एप,  रीड अलोग एप के उपयोग को बढावा देने की रणनीति,  परिवर्धित कक्षा कक्ष का अनुश्रवण, शिक्षकों को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने तथा अकादमिक डिजाइन को क्रियान्वित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।एस आर जी अमित कुमार मिश्र ने दीक्षा प्रशिक्षण में बहुत कम शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जाने का डाटा साझा करने के उपरांत अधिक से अधिक शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण किए जाने की रणनीति पर चर्चा की। अंत में डायट प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समीक्षा बैठक समाप्त करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *