*समग्र शिक्षा की मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी एवं टी० एल० एम० प्रतियोगिता-2023 सम्पन्न*
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम प्रतियोगिता 2023 का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को ब्राइटलैंड स्कूल नवीकोट नंदना सीतापुर रोड निकट छठा मील लखनऊ में भव्यता पूर्ण ढंग से आयोजित हुई।
जे डी माध्यमिक कार्यालय के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया प्रदर्शनी में जूनियर संवर्ग से 12, सीनियर संवर्ग में 14 और शिक्षक के टी०एल०एम० संवर्ग में 14 मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात उन्होंने निर्णायकों का सम्मान उन्हें पौधे देकर किया गया।
निर्णायक के रूप में सी0डी0आर0आई0 लखनऊ की सीनियर साइंटिस्ट डॉ0 ऋचा पाण्डेय,डॉ0शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफ़ेसर डॉ0अशोक कुमार मिश्रा, तथा राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ0अरविन्द कुमार वर्मा नियुक्त किये गए थे जिन्होंने एक एक मॉडल व टी0 एल0 एम0का बारीकी से अवलोकन करते हुए मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ० प्रदीप कुमार ने सभी विज्ञान मॉडलों और शिक्षकों के टी०एल०एम० का निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ नगद धनराशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की निरंतर होने वाली प्रतियोगिताओं के कारण जो छात्र एक बार विजयी नहीं हो पाते हैं वह अपने अगले प्रयास में अवसर का लाभ उठाते है और अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।
जे डी माध्यमिक डॉ प्रदीप कुमार ने ब्राइट लैंड स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्ट रीना मानस व विद्यालय के प्रबंधक रचित मानस व उनके समस्त स्टाफ़ का इतनी अच्छी व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया
*मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टी०एल०एम० प्रतियोगिता- 2023 के परिणाम निम्नवत रहे-*
सीनियर वर्ग
प्रथम – हर्षिता वर्मा, श्री वेणीमाधव इंटर कालेज, हरदोई
कक्षा 11
(हर्षिता वर्मा कक्षा 11 श्री बेनी माधव बालिका इंटर कॉलेज हरदोई इन्होंने बहुउद्देशीय रसोई उपकरण बनाया था यह लकड़ी से बना उपकरण था जिसकी सहायता से मसाले की पिसाई कर सकते हैं , आटे से रोटी बना सकते हैं , रस निकाल सकते हैं और काटने काम भी कर सकते हैं)
द्वितीय स्थान – प्रतिभा सिंह चौहान, हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कालेज सीतापुर कक्षा 11
जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान – शशांक शुक्ला, कृषक समाज इंटर कालेज, गोला, खीरी कक्षा-9
(शशांक शुक्ला कक्षा 9 कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला लखीमपुर खीरी इन्होंने स्मार्ट लॉक सिस्टम बनाया था इस मॉडल की सहायता से कहीं दूर बैठकर हम स्मार्टफोन में ऐप की सहायता से लॉक को ऑन और ऑफ कर सकते हैं)
द्वितीय स्थान -आर्शीवाद पाण्डेय , जे० के० पा० इंटर कालेज, हरदोई कक्षा-10
*टी०एल०एम० शिक्षक वर्ग*
विज्ञान विषय में प्रथम- गरिमा मिश्रा, सहायक अध्यापिका, राजकीय बालिका कालेज शाहमीन रोड लखनऊ
गणित विषय में प्रथम-
अनुकृति गुप्ता , सहायक अध्यापिका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली
सामाजिक विज्ञान विषय में प्रथम – रेनू सिंह , सहायक अध्यापिका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेहटा लखनऊ
कार्यक्रम में इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ श्री राकेश कुमार पाण्डेय, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ मनीषा द्विवेदी एवं जिला समन्वयक श्री संतोष मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा पाठक सहायक अध्यापिका राजकीय हाई स्कूल मस्तीपुर लखनऊ ने किया
इस अवसर पर मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तर की इस प्रतियोगिता से केवल प्रथम स्थान प्राप्त एक जूनियर संवर्ग से,एक सीनियर संवर्ग से,तथा टी एल एम संवर्ग के विज्ञान विषय,गणित विषय व सामाजिक विषय में प्रथम स्थान प्राप्त एक एक शिक्षक राज्य स्तर की प्रतोयोगिता में प्रतिभाग करेंगे, इस प्रकार इस प्रदर्शनी से चयनित कुल पांच विजेता( दो छात्र व तीन शिक्ष) राज्य स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि अब यह छात्र राज्य स्तर की प्रदर्शनी में अपने मॉडल को और बेहतर करके प्रस्तुत करेंगे। ऐसे आयोजन छात्रों के साथ शिक्षकों में भी वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि आज की प्रदर्शनी से चयनित छात्र छात्रा व टी एल एम से चयनित शिक्षक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व टी एल एम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जो जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में ही आयोजित होना प्रस्तावित है।

