सर्वांगीर्ण विकास के लिये एसकेडी एकेडमी की शाखाओं में प्रोजेक्ट प्रेजेन्टेशन काराये गये

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विद्यार्थियों का सभी क्षेत्रों में सर्वांगीर्ण विकास हो इसके लिये प्रतिवर्ष समय समय पर एसकेडी एकेडमी विभिन्न कक्षाओं का उनके पाठ्यक्रम के आधार पर प्रोजेक्ट प्रेजेन्टेशन करवाता रहता है। जिससे कि बच्चों के व्यक्तित्व का विकास हो उनकी अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़े एवं किसी भी प्लेटफार्म पर जाकर उद्बोधन व सम्बोधन में आसानी हो।
विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भिन्न भिन्न विषयों पर नाट्यरुपांतर के द्वारा एवं प्लेकार्ड के द्वारा अपनी प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की एवं उनके माध्यम से पृथ्वी संरक्षण, जलवायु संरक्षण, जानवरों की सुरक्षा आदि संदेश दिये, साथ ही आज के परिप्रेक्ष्य में आनलाइन व्यवसाय, कैशलेश लेनदेन आदि बढ़ते हुये डिजिटल वर्ल्ड के बारे में भी जानकारी साझा की। इसके अलावा कुछ और जानकारियाँ जैसे कि सरकार (केन्द्र व प्रदेश) के विभिन्न पदों के बारे में साथ ही हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक मनीेष सिंह ने बच्चों के सभी विषयों के बारे में प्रस्तुतीकरण को देखा व सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम बच्चों को नई पद्धति से पढ़ायें जिससे कि उनको सभी विषय अधिक रुचिकर व सहज लगें। वे स्वयं आत्मविश्वास से अपने भावों की अभिव्यक्ति कर सकें बिना किसी हिचकिचाहट के। इसलिए हमने पाठ्यक्रम में शामिल करके बच्चों की आगे बढ़कर सीखने की क्षमता को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *