सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों का होगा व्यक्तित्व – विकास : आयुक्त
– छात्रों के आकर्षक प्रस्तुतियों से सजा रवि चिल्ड्रेन्स एकेडमी का आंगन
गोण्डा।
जनपद मुख्यालय पर प्राचीनतम इंग्लिश मीडियम कालेज रवि चिल्ड्रेन्स एकेडमी का शैक्षिक-आंगन में शनिवार की सायं अपनी आकर्षक, देशप्रेम के प्रेरक एवं पारम्परिक लोककला से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजा दिया।
वार्षिकोत्सव ‘उन्नयन -2025’ के मुख्य अतिथि शशि भूषन लाल सुशील ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि छात्रों का शिक्षा के साथ ही खेल गतिविधियों से उत्तम स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक कला की साधना से व्यक्तित्व का विकास होता है।
एकेडमी के प्रबंधक शिवमूर्ति मिश्रा ने अपने संबोधन में कहाकि नगर की अंग्रेजी मीडिएम के सबसे पुराने कालेज रवि चिल्ड्रेन्स एकेडमी की स्थापना वर्ष 1970 में जे. के. नेल्सन द्वारा की गई थी। सीबीएससी बोर्ड से सम्बद्ध इस कालेज की पहचान उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
कालेज के शिक्षक हरिशंकर शुक्ल व गरिमा मिश्रा के कुशल मंच संचालन में
सरस्वती वंदना के उपरांत छात्र छात्राओं के 55वां वार्षिकोत्सव ‘उन्नयन-2025’ में दो दर्जन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अभिभावकों व आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में कालेज का वातावरण मोहक हो उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में हरियाणवी लोकनृत्य , नाटक-कृष्ण – अर्जुन संवाद, गीत-नाट्य ‘साथी हाथ बढ़ाना’, सामाजिक सद्भाव पर आधारित छात्र कवि सम्मेलन में हरे रंग से हिन्दू लिख दू भगवा से लिखूं इस्लाम सहित नन्हे मुन्ने की गीत नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देख दर्शकों ने करतल ध्वनि से बाल कलाकारों की सराहना की।
देर सायं तक चले कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य आशा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रीति मलिक, शिक्षाविद एस. पी. मिश्र, फादर अरुन मोरस,
कालेज के शिक्षक, छात्र- छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।

