सीडीएस पब्लिक स्कूल के छात्र अंशुल ने कुश्ती प्रतियोगिता में झटका गोल्ड मेडल

सीडीएस पब्लिक स्कूल के छात्र अंशुल ने कुश्ती प्रतियोगिता में झटका गोल्ड मेडल

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। शासन द्वारा मेरठ में मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, दौड, गोला फेक, भाला फेंक आदि
प्रतियोगिताये हुई। इस प्रतियोगिता में सीडीएस पब्लिक स्कूल हसनपुर मसूरी खेकड़ा के अशुल ने जनपद बागपत की तरफ से भाग लिया तथा उसने अपने प्रतिद्वंदी को कुश्ती प्रतियोगिता में पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अंशुल की जीत से विद्यालय में खुशी की लहर दौड गई। आज सुबह विद्यालय में अंशुल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उसकी इस उपलब्धि पर उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय की ओर से भी अंशुल को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्त कुमार धामा ने सभी छात्र-छात्राओ को जिला, मण्डल व राज्य स्तर पर सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और अंशुल से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर ईश्वर चौधरी, विजेता सैनी, अमरदीप धामा, कविता धामा, भारती, मीनाक्षी शर्मा, अंजू, प्रीति, फारुख आदि अध्यापक व छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *