अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या विधानसभा चुनाव का पांचवा चरण का चुनाव अयोध्या में होना है उसी को लेकर सारी पार्टी पूरे दम खम से लगे है और अपने अपने पार्टी के प्रत प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रहे है और अपनी अपनी पार्टी की जीत की बाते कर रहे है। वही अयोध्या में बीकापुर विधान सभा से बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी सुनील पाठक चुनाव लड़ रहे है। और लोगो से जनसंपर्क कर बहुजन समाज पार्टी की उपलब्धि बता कर बहन मायावती के हाथो को मजबूत करने की बात किया। वही सुनील पाठक को भारत विश्व ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष राधिका प्रसाद पांडेय ने अपना समर्थन देने की बात कही है। बीकापुर विधानसभा में सभी पार्टी के प्रतियासी ताल ठोक कर मैदान में और विधानसभा का चुनाव लड़ रहे है। तो वही मीडिया से मुख़ातिफ होते हुये बताया कि बीकापुर में कोई विकास नही हुआ है सड़के खराब है चिकित्सा की सेवा अच्छी नही है बहुजन समाज पार्टी आएगी तो जनता की सेवा कर विकास करेगी और अन्य प्रतियासियो को चुनावी लड़ाई से बाहर बताया और कहा कि मैंने बीकापुर की जनता के हर दुख सुख में सदैव खड़ा रहूंगा और बीकापुर की जनता मेरे साथ है। बहुजन समाज पार्टी को एक बार मौका दे जिससे बीकापुर का विकास हो सके और शिक्षा व चिकित्सा और सड़क व अन्य समस्याओं का निराकरण हो सके और बीकापुर विकास की ओर अग्रसर हो सके।

