सृष्टि अपार्टमेंट में सुंदर कांड पाठ, उमड़ी भक्तों की भीड़
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी में कुर्सी रोड़ पर स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में हनुमान जी के अनन्य भक्त व आप की खबर न्यूज पोर्टल के चेयरपर्सन राजीव श्रीवास्तव के फ्लैट में कल शाम संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई महिला व पुरुष भक्तजनों ने भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित किया।
नये साल के पहले सप्ताह में सृष्टि अपार्टमेंट में आयोजित सुंदर कांड पाठ का श्रीआरभ हनुमान जी के भक्त धर्मेंद्र सक्सेना ने विधिवत पूजा पाठ से किया। मुख्य यजमान राजीव व उनकी धर्मपत्नी नीतू श्रीवास्तव रहीं। सुंदर कांड पाठ राहुल श्रीवास्तव की देखरेख में संचालित हुआ तथा राम दरबार व श्रीहनुमान जी की चौकी आकांक्षा श्रीवास्तव ने सजाई। सुंदर कांड पाठ में हनुमत् कृपा पत्रिका के संपादक नरेश दीक्षित, के. के. श्रीवास्तव, (अवकाश प्राप्त जिला फार्मेसी अधिकारी), अभिषेक श्रीवास्तव,( डिवीजनल एकाउन्ट ऑफिसर ) नरेंद्र द्विवेदी एडवोकेट, पूनम पाण्डेय एडवोकेट,रजनी, अशोक द्विवेदी एडवोकेट, विंध्याचल दूबे, शैलेन्द्र सिंह व उत्सव के अलावा अपार्टमेंट में रहने वाली दर्जनों महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। आरती के बाद सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम में भक्तों ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की चर्चा के साथ ‘ जय श्रीराम ‘ नारे का उद्घोष भी किया।

