सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के 101अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया।
हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई।
लखनऊ, 12 दिसंबर 2025
लखनऊ । स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव अति विशिष्ट अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन एडवोकेट जी एन शुक्ला चच्चू, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला विकास अधिकारी योगेंद्र पाठक एवं चेयरमैन एस एस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट प्रवीन सिंह चौहान, केंद्र प्रभारी वन स्टाप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन अर्चना सिंह उपाध्यक्ष छावनी परिषद लखनऊ वरिष्ठ नेता भाजपा प्रमोद शर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा कैंट विधानसभा,सदस्य छवानी परिषद लखनऊ रंजीता शर्मा,अधिवक्ता हाईकोर्ट लखनऊ अमृता सिंह आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह, हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। गिरी फिटनेस ज़ोन द्वारा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप “मिस्टर अर्नाल्ड 2025” (सीज़न–3) का सफल आयोजन किया गया जिसमें बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए निर्धारित प्रतिभागी अपनी शक्ति, फिटनेस और कौशल का अद्वितीय प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता लिया। सांस्कृतिक संध्या में निर्देशक शेफाली गुप्ता के संयोजन में घर मोरे परदेसिया…..,ताल से ताल….गाने पर डांस करके अक्षदा, काव्या,रियांशी,मिशिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मनमोहक प्रस्तुति के बाद अवध मॉडल्स फ़ैशन रनवे शो – सीज़न 2 में आकर्षक फ़ैशन शो संयोजन अनूप त्रिपाठी तथा परी मेकओवर एंड फ़ैशन वर्ल्ड पूना सिंह की प्रस्तुति। अगले क्रम में एडवोकेट शक्ति सिंह के संयोजन में सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के 101 अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 101अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।आदर्श सिंह – पूर्व अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन,अधिवक्ताओं में बी.के. सोनी (एडवोकेट),जे. पी.,कटियार (एडवोकेट),उदय सिंह (एडवोकेट),आर. पी.कटियार (एडवोकेट),अरुण पटेल (एडवोकेट)अनंत बाजपेयी (एडवोकेट),एन. एल. वर्मा (एडवोकेट),चन्द्र शेखर वर्मा (एडवोकेट),मनमोहन चौधरी (एडवोकेट),सुरजीत वर्मा(एडवोकेट),अनुभव वर्मा (एडवोकेट) डी. के. शुक्ला(एडवोकेट),शान्तिलाल वर्मा (एडवोकेट) ,शिव कुमार शर्मा (एडवोकेट) ,मनीष वर्मा (एडवोकेट),फैज़ सलीम (एडवोकेट) आदि। इस दौरान मंच पर आयोजक समिति के मोनालिसा, रोली सिंह चौहान, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल, विवेक आदि उपस्थित रहे । प्रदीप शुक्ला द्वारा मंच का संचालन किया गया।

