स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या।कम्पोजिट विद्यालय डाभासेमर, शिक्षा क्षेत्र मसौधा, अयोध्या में “स्कूल चलो अभियान एवं निपुण सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि गिरीश पति त्रिपाठी, महापौर, रामचन्द्र यादव विधायक रूदौली,आलोक कुमार सिंह (प्रतिनिधि) जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।स्कूल चलो अभियान एवं निपुण सम्मान समारोह कार्यक्रम का सफल आयोजन बीएसए सन्तोष कुमार राय के साथ साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से स्कूल चलो अभियान 2025-26 की शुरूआत बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के साथ किया गया।बीएसए सन्तोष कुमार राय द्वारा 01 से 15 अप्रैल 2025 तक हाउस होल्ड सर्वे द्वारा शत-प्रतिशत छात्रों का नामांकन कराये जाने का आह्वाहन किया।वही 459 निपुण विद्यालय के अध्यापकों की प्रशंसा की गयी। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय, इंस्पायर अवार्ड, विद्या ज्ञान, अटल आवासीय एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा नव प्रवेशी छात्रों को स्टेशनरी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस मौके पर एस0आर0जी0 डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, मनीष रस्तोगी,अमित कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय को निपुण बनाने के लिये विद्यालय की पूरी टीम को अच्छे प्रयास के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *