स्टडी हॉल स्कूल–कानपुर रोड ने वार्षिक खेल दिवस 2025 ‘पैशन इन एक्शन’ का आयोजन किया

स्टडी हॉल स्कूल–कानपुर रोड ने वार्षिक खेल दिवस 2025 ‘पैशन इन एक्शन’ का आयोजन किया
लखनऊ, 24 दिसंबर 2025: स्टडी हॉल कानपुर रोड में मंगलवार, 24 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेल दिवस ‘पैशन इन एक्शन’ बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, साथ ही शक्ति सिंह यादव, वाइस प्रेसिडेंट एवं प्लांट हेड, अशोक लेलैंड लखनऊ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, इसके बाद उद्घाटन समारोह, मार्च पास्ट और शपथ ग्रहण हुआ, जिसने ईमानदारी और खेल भावना के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाया। अपने संबोधन में डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी ने स्कूल की समग्र शिक्षा पर ज़ोर देने की सराहना की और कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, सहनशीलता और नेतृत्व के गुण विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि शक्ति सिंह यादव ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने स्टडी हॉल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और संस्था के साथ सहयोग करने की इच्छा भी जताई।
स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ ने कहा, “स्टडी हॉल अपने 40 वर्ष पूरे करने जा रहा है। शुरू से ही हमने परीक्षा से ज़्यादा सीखने की प्रक्रिया को महत्व दिया है। हमारे यहाँ हमेशा गतिविधि आधारित और अनुभव से सीखने पर ज़ोर रहा है। यह खुशी की बात है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने अब इन्हीं बातों को औपचारिक रूप से मान्यता दी है, जो स्टडी हॉल की शिक्षा पद्धति का मूल आधार रहा हैं।”
प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर कक्षाओं तक के छात्रों ने दौड़, रिले रेस, मज़ेदार खेल और समूह प्रस्तुतियों में भाग लिया। नन्हे बच्चों की जोशीली प्रस्तुतियों से लेकर बड़े छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मक रेस तक, पूरा खेल दिवस अपने नाम ‘पैशन इन एक्शन’ को सही साबित करता दिखा। अभिभावकों के लिए आयोजित विशेष रेस ने स्कूल और परिवार के बीच जुड़ाव को और मज़बूत किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण, धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *