(स्ट्रांग रूम) पूर्वांचल विश्वविद्यालय से आने जाने वाले हर वाहन की चेकिंग कर रहे हैं सपा समर्थक

ईवीएम की रखवाली में सपाजनों ने कसी कमर

मतगणना स्थल के मुख्य द्वार पर सपाजनों की है कड़ी नजर

देश की उपासना न्यूज़

जौनपुर/शाहगंज

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा

विधानसभा 2022 चुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न तो करा लिया गया लेकिन मतगणना से पहले ही ईवीएम मशीन पकड़ा जाना,स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद होना जैसी घटनाएं पार्टी के समर्थकों में रोष उत्पन्न कर रहा है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा का अचानक बंद होना सपा समर्थकों में हलचल मचा दी है। बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के समर्थक पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर दिन रात पहरा दे रहे हैं। हर आने जाने वाले पर उनकी कड़ी नजर है इस बीच कभी समर्थकों और आला अधिकारियों में नोकझोंक होती तो कभी समर्थक विपक्षियों पर निशाना साधते हुए मुर्दाबाद के नारे लगा रहे,
बुधवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में सपा समर्थक पूर्वांचल विश्वविद्यालय का घेराव कर रखे हैं इस बीच पूर्वांचल विश्वविद्यालय से आने जाने वाले हर वाहन की चेकिंग सर्वे कर रहे हैं सपा समर्थकों का आरोप है कि विपक्षी पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है इसी बीच सदर विधानसभा 366 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरशद खान ने बुधवार पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना स्थल का जायजा लिया और सपा समर्थकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की,

जिलाधिकारी व प्रशासन को हम निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए धन्यवाद देते हैं। जिन्होंने चुनाव को लेकर बेहतरीन रणनीति बनाकर शांति पूर्ण रुप से विधानसभा चुनाव कराया, लेकिन कल जिस प्रकार की घटना प्रकाश में आया है उससे जनता का प्रशासन से विश्वास उठना लाजमी है।वाराणसी में जो ईवीएम पकड़ा गया अगर ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना था तो यह प्रत्याशियों को क्यों सूचना नहीं दी गई, इस तरह की घटना लोगों में शक पैदा करती है। इतना ही नहीं जौनपुर मैं भी कुछ इसी तरह की घटना घटी है, जौनपुर सदर विधानसभा 366 स्ट्रांग रूम में निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरे 5 घंटे से बंद पड़े थे इसको लेकर हमने जिलाधिकारी, एसडीएम समेत तमाम आला अधिकारियों को कैमरा ठीक कराने की सूचना दी अधिकारियों का कहना था कि तकनीकी खराबी होने के वजह से कैमरा बंद हो गया था हम मानते हैं कि तकनीकी खराबी आने के कारण कैमरा बंद हो सकता है लेकिन 5 घंटे कैमरा बंद होना यह बड़ा सवाल है और यह लोगों में हेरा फेरी का शंका पैदा करता है। ईवीएम की रखवाली में लगे समाजवादी समर्थकों ने इसी बीच तीन लोगों को लैपटॉप के साथ पकड़ा उनके पास से कोई भी अधिकृत पहचान पत्र मिला आखिर यह सब लोग कौन थे यह एक बड़ा सवाल है।

विधानसभा 2022 के टीवी चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल पर दी प्रतिक्रिया: विधानसभा चुनाव को लेकर टीवी चैनलों द्वारा जो एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं उसको लेकर समाजवादियों में कोई निराशा नहीं है, यह टीवी चैनल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हैं जिन्हें पैसे के बल पर खरीद लिया गया है और यह सब टीवी चैनल पैसे के बल पर इस तरह का एग्जिट पोल दिखा रहे हैं मतगणना होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि कितना एग्जिट पोल सही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *