* स्थानीय निकाय के पदाधिकारियों का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोज
नब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव सुल्तानपुर
जौनपुर : शासन के निर्देशानुसार बी आर सी सिरकोनी के प्रांगण में ग्राम प्रधान तथा स्थानीय निकाय के पदाधिकारियों का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सिरकोनी ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 24-12-2025 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जफराबाद विधानसभा के यशस्वी व लोकप्रिय पूर्व विधायक माननीय डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिरकोनी ब्लाक के यशस्वी ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह के कर कमलों से मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके और उनके सम्मुख धूप-दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित खण्ड विकास अधिकारी नीरज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी अंशू त्रिपाठी , ए डी ओ पंचायत रत्नेश कुमार तथा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर इन्द्रा पाल जी का माल्यार्पण करके तथा अंगवस्त्रम, डायरी व पेन प्रदान करके स्वागत किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद तथा इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चकताली की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए माननीय पूर्व विधायक डा.हरेन्द्र प्रताप सिंह जी द्वारा जाति-धर्म की भावना से ऊपर उठकर सन् 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के साथ साथ विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु सबका आह्वान किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधान तथा स्थानीय निकाय के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा आप सभी के क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता वृद्धि हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं जिसमें आप सभी को सहयोगी बनाया गया है। आप सभी लोग विद्यालय प्रबंध समितियों के माध्यम से विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ- साथ अपनी ग्राम सभा के बहुमुखी विकास हेतु अपना अधिकतम सहयोग प्रदान करें ताकि वर्ष 2047 तक हमारा देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अपना स्थान बना सके।
कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद के वरिष्ठ शिक्षक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री कुंवर यशवंत सिंह द्वारा ग्राम प्रधान के स्तर से विद्यालय तथा ग्राम सभा में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में पूर्व ए बी आर सी व ए आर पी रुद्रसेन सिंह राना द्वारा प्री प्राइमरी शिक्षा के विकास में उत्तर प्रदेश राज्य की ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए प्रयासों पर चर्चा की गई। ए आर पी धर्मेन्द्र कुमार चौबे द्वारा स्कूल रेडीनेस एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षा हेतु वर्ष 2025-26 में ग्राम शिक्षा समितियों तथा ग्राम पंचायतों द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह द्वारा क्रमशः विद्यालय प्रबंध समितियों के कार्य व दायित्व, मां समूह के गठन व उद्देश्य, विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव तथा इको क्लब के विकास में ग्राम पंचायतों की भूमिका, जर्जर भवनों के मरम्मत व पुनर्निर्माण में ग्राम पंचायतों के सहयोग , निपुण लक्ष्य सम्प्राप्ति में एस एम सी सदस्यों के सहयोग व भूमिका आदि विषयों पर चर्चा की गई । इसी क्रम में आगे बोलते हुए उन्होंने विद्यालयों में मिड डे मील की गुणवत्ता सुधार करने ,फल-दूध के नियमित वितरण तथा शासन द्वारा इसके लिए प्रदान की जाने वाली धनराशि पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित ग्राम प्रधानों तथा स्थानीय निकाय प्राधिकारियों को जागरूक व प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बीच में ही प्राथमिक विद्यालय लोहराताला के प्रधानाध्यापक व पूर्व ए बी आर सी श्री नागेन्द्र बहादुर दूबे तथा प्राथमिक विद्यालय खरचलपुर के सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय मसऊदपुर के प्रधानाध्यापक आनन्द निषाद तथा कम्पोजिट विद्यालय सेहमलपुर के प्रधानाध्यापक रईस खान के नेतृत्व में सभी को लंच पैकेट वितरित करके जलपान कराया गया।
लंच के बाद कार्यक्रम को पुनः आगे बढ़ाते हुए प्राथमिक विद्यालय राशीपुर , प्राथमिक विद्यालय चकताली तथा प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों तथा बच्चियों द्वारा एक बार फिर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाडनपुर के प्रधानाध्यापक श्री ओमप्रकाश जी द्वारा ग्राम सभा में बालकों के साथ- साथ बालिकाओं तथा असाक्षर महिला -पुरुषों को भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की बात कहते हुए इस विषय पर एक भावनात्मक व प्रेरक गीत प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में सी पी डी सोलर सोल्यूशन्स प्रा.लि. संस्था के कर्मचारी अर्श द्वारा पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत घरों तथा संस्थाओं में सोलर पैनल तथा सोलर सिस्टम लगाने के फायदों और इसे लगवाने पर भारत सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि अभी तक उनकी संस्था द्वारा सिरकोनी ब्लाक के 85 घरों पर सोलर सिस्टम फिट किया गया है जिससे उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है। अन्य घरों में भी सोलर सिस्टम लगाने हेतु उनकी संस्था प्रयासरत है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अंशू त्रिपाठी जी द्वारा ग्राम पंचायतों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अन्तर्गत बच्चों को दी जा रही सुविधाओं पर तथा ए डी ओ पंचायत श्री रत्नेश कुमार द्वारा समुदाय एवं अभिभावकों की पूर्व प्राथमिक शिक्षा और ग्राम सभा के विकास में भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का समापन करते हुए सिरकोनी ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी नीरज कुमार द्वारा सभी ग्राम प्रधानों तथा स्थानीय निकाय प्राधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्रों में विकास की सभी योजनाओं को ईमानदारी से लागू करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम के शिक्षक व न्याय पंचायत नेहरूनगर के नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। राष्ट्रगान तथा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सिरकोनी ब्लाक के सभी सम्मानित ग्राम प्रधान व स्थानीय निकाय के पदाधिकारियों सहित लगभग 225 लोग पूरे समय तक उपस्थित रहकर कार्यक्रम संचालन में सहयोग प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल शिक्षक संकुल क्रमशः रामकृष्ण विश्वकर्मा, लक्ष्मीशंकर, रामचन्द्र पाल, सूरज कुमार मौर्य, शेखर श्रीवास्तव, गिरजा शंकर यादव, अरविन्द यादव, अविनाश कुमार यादव सहित सभी शिक्षक संकुल सदस्यो का विशेष योगदान रहा।

