गोरखपुर : (दै.देश की उपासना ब्यूरो राजेश श्रीवास्तव) मंडलायुक्त सभागार में राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायामूर्ति राम अवतार सिंह एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य संतोष कुमार विश्वकर्मा, महेन्द्र कुमार एवं बृजेश कुमार सोनी द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य समस्याओं पर गोरखपुर के अधिकारियों के साथ बैठक किया गया। उक्त बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी डीएम कृष्ण करुणेश अपर आयुक्त अजय कांत सैनी एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता नगर आयुक्त अविनाश सिंह अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा सहित संबंधित कई अधिकारीगण मौजूद रहे। मा0 आयोग द्वारा समस्याओं की जानकारी की गई और उसके समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया।

