स्वतंत्रता दिवस पर विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन 

युवाओं ने किया रक्त दान । ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। रामा विश्वकर्मा 

देश की उपासना 

ब्यूरो धनन्जय विश्वकर्मा।

महाराष्ट्र : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दहिसर (पूर्व) में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जहाँ बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को बढ़ावा देना था।

यह शिविर समाजसेवी श्री रामा विश्वकर्मा के प्रयासों से हर साल की तरह इस साल भी सफल रहा। सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस शिविर में दहिसर, बोरीवली, अंधेरी और आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने आकर रक्तदान किया। कुल 63 लोगों ने, जिनमें 60 पुरुष और 3 महिलाएँ (श्रद्धा पाटिल,रिंकल कर्जन, सरला गुप्ता) शामिल थीं, इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।

संग्रहित रक्त को बोरीवली ब्लड सेंटर को सौंपा गया, जहाँ से इसे जरूरत पड़ने पर मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। डॉ. अल्का सूबे और डॉ. स्मिता कदम के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने पूरी जिम्मेदारी के साथ रक्त संग्रह का कार्य किया। सभी प्रतिभागियों को रामा विश्वकर्मा द्वारा प्रमाणपत्र देकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें विधायक प्रकाश दादा सर्वे, चीफ फायर ऑफिसर दीपक घोष, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सर्जराव शंकर पाटिल और प्रमोद तावड़े, तथा क्राइम ब्रांच के अधिकारी अशोक घुगे शामिल थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण भाई राठौड़, शिवा विश्वकर्मा, सुनील बनसोडे, सुदामा गॉड और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामा विश्वकर्मा अपने सामाजिक कार्यों और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *