स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर मिश्र का निधन: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 17 साल की आयु में उखाड़ी थी रेल की पटरियां

वाराणसी स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर मिश्र (95) का रविवार की शाम निधन हो गया। लहरतारा चौराहा स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम तक उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए विशिष्ट जनों का तांता लगा रहा। एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना, मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियोें ने शोक सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई दी। पौत्र विनीत मिश्र ने बताया कि दादाजी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार देर रात राजकीय सम्मान के साथ मणिकर्णिका घाट पर हुआ। पोती अर्पिता मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। बेटी सुषमा मिश्र ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन में उमाशंकर मिश्र ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 17 साल की आयु में रेल की पटरियां उखाड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *