स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 17 जनवरी से 23 जनवरी तक विभिन्न चौराहों और स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम के इस दौरान एनएनएस कार्यालय , लखनऊ विश्वविद्यालय से आई टी चौराहा तक स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, इसमें हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने के साथ साथ ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें। नशा करके वाहन न चलाएं, ओवर स्पीड में वाहन बिल्कुल न चलाएं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रमेश कुमार त्रिपाठी व डॉ. अन्विता वर्मा कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, और टीएसआई श्रीमान धनुषधारी जी, एनएनएस के स्वयंसेवक प्रख्यात दीक्षित नमन,विनीत अमन,सलोनी,अनामिका,ईशा,नीरज आदि उपस्थित रहे।

