स्वर्गीय सैय्यद वकार रिज़वी की याद में कर्बला दयानत उद्दौला सआदतगंज में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। स्वर्गीय सैय्यद वकार रिज़वी की याद में कर्बला दयानत उद्दौला सआदतगंज लखनऊ मे फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे के जी एम यू तथा अन्य मेडिकल संस्थानों के प्रमुख डॉक्टर की टीम मौके पर जरूरत मंदों को मुफ्त मे इलाज मुहैय्या करा रही थी। मुफ्त में आंखों की जांच भी चल रही थी।
इस अवसर पर केनरा बैंक लखनऊ के अंचल प्रमुख और महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल ने भी मुख्य अतिथि के रूप मे मेडिकल कैंप मे शिरकत की। बैंक ने इस नेक काम के लिए आयोजकों को सहायता राशि प्रदान की और भविष्य में भी इस प्रकार से जनहित के कार्यक्रम में केनरा बैंक द्वारा आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। मेडिकल कैंप मे एलोपैथी, होमियोपैथी और यूनानी सभी वर्ग के डॉक्टर उपलब्ध थे।

