जौनपुर आज दिनांक 12 जनवरी को जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव केआवास पर एक बैठक आहूत की गई बैठक में स्वामी विवेकानंद जयंती के विषय में पदाधिकारीयों ने अपना विचार व्यक्त किया जिला महासचिव प्रवीण शंकर जी ने स्वामी विवेकानंद जी के विषय मे बताया था कि अध्यात्म विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा
जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने देश और विदेश में अपने भारत की एक विशेष प्रकार की ख्यात उपलब्ध करायी और कहा कि धर्म व नैतिकता वह बल है जो व्यक्ति तथा राष्ट्र को शक्ति प्रदान करता है बैठक में श्रीकान्त श्रीवास्तव प्रदेश सचिव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव जिला सचिव अश्विनी अस्थाना जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर श्रीवास्तव जिला महासचिव शरद चंद श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष नलनीश श्रीवास्तव अनुराग श्रीवास्तव सिंपू आदि उपस्थित रहे

