स्वावलंबन कैंप लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी

देश की उपासना न्यूज़

जौनपुर,गौराबादशाहपुर।

पत्रकार- जयसिंह राजपूत

जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित दया मैरिज हाल में बुधवार को स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी,इस दौरान लाभार्थियों की काफी भीड़ थी, लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया, साथ ही साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया,जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.बी सिंह, एसीएमओ डा. एसी वर्मा, समाजकल्याण अधिकारी सुनील सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश मौर्य ने अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी,डीएम के प्रतिनिधि के रूप में आये उपजिलाधिकारी अख्तर माज व ललित मिश्र ने भी जानकारी देते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं, कार्यक्रम के संयोजक सुधाकर सिंह फाउंडेशन के प्रबंधक अरविंद सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *