हनुमान जयंती पर विशाल कार्यक्रम आयोजित

हनुमान जयंती पर विशाल कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

शाहजहांपुर। विनोबा विचार प्रवाह के सूत्रधार रमेश भइया ने बताया कि प्रतिवर्ष हनुमान जयंती पर विशाल कार्यक्रम हनुमत धाम शाहजहांपुर जो खन्नौत नदी के किनारे पर उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जो नगर विधान सभा से नौवीं बार विधायक हैं। उन्होंने हनुमत धाम की भव्यता का सपना देखा,उससे कहीं ज्यादा ही उसकी भव्यता निरंतर बढ़ती जा रही है। यहां पर जो प्रतिमा बनी है उसकी ऊंचाई 108 फीट है।चारों तरफ सुंदर कॉरिडोर है।नदी पर पुल आदि बना है।अतिथि ग्रह आदि भी सुंदर है। रिवर फ्रंट का भी निर्माण चालू है। हजारों लोग आज के दिन यहां पर आते हैं ।वैसे भी शनिवार और मंगलवार को भीड़ देखते ही बनती है। श्री खन्ना तो इस दिन स्वागत हेतु उपस्थित रहते ही है बाकी हनुमत धाम की समर्पित टीम भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। हनुमान जयंती पर यहां विशिष्ट लोग भी हर साल आते है।इस वर्ष शाम की भजन संध्या में पूर्व केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति पधारी थीं।उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव भी दिन में दर्शन हेतु पधारे। खन्ना जी स्वयं दो तीन जगह चल रहे भंडारे की देखभाल कर रहे थे। पहली बार कल मल्टी स्टोरी पार्किंग यहां पर बन रही उसके भी दीपू भाई ने दर्शन कराए। आज यहां मोहित भाई के साथ आना और आरती में भाग लेना आनंददायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *