हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण …..मनोज वर्मा

हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण …..मनोज वर्मा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। देश प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना चाहिए, जिससे वो अपनी, अपने परिवार और आसपास के लोगों की सुरक्षा करने में सक्षम हो सके। ये बात लखनऊ नागरिक सुरक्षा के अधिकारी मनोज वर्मा ने स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान कही।
डालीगंज स्थित रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को उपनियंत्रक अनिता प्रताप के आदेशानुसार आज नागरिक सुरक्षा लखनऊ के द्वारा नागरिक सुरक्षा व आग के बारे में प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वो अपना और आसपास के लोगों का आग से बचाव करने में सक्षम हो सके। पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण में स्कूल के 45 से ज्यादा छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
लखनऊ नागरिक सुरक्षा के राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नागरिक सुरक्षा की उपयोगिता के साथ साथ नागरिक सुरक्षा की स्थापना कब, क्यों और कैसी हुई कि जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि नगर के जिलाधिकारी के अधीन नागरिक सुरक्षा विभाग कार्य करता है तथा किसी भी आपदा में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाते हैं। समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के कारण नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक आपदा से निपटने में सक्षम होते हैं।
सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर ऋषि कुमार ने आग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को आग की परिभाषा, आग के प्रकार, आग पर काबू पाने के तरीके के बारे में बताया। इसी के साथ आग पर काबू पाने के लिए प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्र को कैसे चलाया जाता है, के प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की। तथा आशा व्यक्त की कि अब कॉलेज के बच्चे जरूरत पड़ने पर आग से फाइटिंग कर सकेंगे।
कॉलेज के अध्यापक राजीव गुप्ता ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के सहयोग से स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा जिसके द्वारा आपदा प्रबंधन के प्रदर्शन को दिखाया जाएगा। हसनगंज प्रखण्ड के डिविजनल वार्डन प्रवीण श्रीवास्तव के अनुसार एक योजना के तहत प्रखण्ड के समस्त विद्यालयो में सिविल डिफेंस के द्वारा आपदा के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा प्रखण्ड हसनगंज से पोस्ट वार्डन राजीव गुप्ता, डिप्टी पोस्ट वार्डन रवि शर्मा व अनंत तोमर, विप्लव चौधरी सहित कई अध्यापक-अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *