हरदोई एसपी ने कई प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर

पाली-(हरदोई) जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत व चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के उद्देश्य से जनहित में गुरुवार की देर शाम थाना प्रभारी समेत 9 निरीक्षकों और 7 उपनिरीक्षकों के अलावा 26 अन्य पुलिस कर्मचारीगण समेत फेर बदल हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा किया गया। स्थानांतरण के क्रम में थाना पाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह का स्थानांतरण थाना कछौना में प्रभारी निरीक्षक के पद पर किया गया। वहीं थाना कछौना में प्रभारी निरीक्षक के पद पर रहे इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को पाली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। आपको बता दें कि 13 नवंबर 2021 को माधौगंज थाने से स्थानांतरित होकर आये पाली थाने का चार्ज संभालने वाले इंस्पेक्टर संदीप सिंह का गुरुवार को देर शाम स्थानांतरण एसपी राजेश द्विवेदी ने कर दिया है। पाली थाने के इंस्पेक्टर संदीप सिंह प्रभारी निरीक्षक रहते क्षेत्र में अपराधी तत्वों पर लगाम लगाम लगाने के साथ कच्ची शराब के कारोबार पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया। जिले के तेजतर्रार पुलिस अफसरों में शुमार संदीप सिंह ने थाना क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर को बेहतर तरीके से बनाये रखा। क्षेत्र की राजनीतिक स्थितियों की भली भांति पहचान रखने वाले इंस्पेक्टर संदीप सिंह के समय क्षेत्र में बड़ी वारदातों पर भी रोकथाम रही। सबसे कम उम्र में बने इंस्पेक्टर अपनी अच्छी कार्यशैली के लिये एक अलग पहचान रखने वाले पाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह को गुरुवार देर शाम एसपी राजेश द्विवेदी ने स्थानांतरण कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *