डीकेयू गोरखपुर ब्यूरो राजनारायण ओझा
छताई खजनी! श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को खजनी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया।थाना परिसर व मंदिरों में दिनभर झांकियों की सजावट का कार्य चलता रहा।रात्रि में झांकियां देखने के लिए लोगों का तांता उमड़ पड़ा।लोग भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में अधिकांश लोगों ने व्रत रखा और शाम को मंदिरों में सजी झांकियों का आनंद उठाया।खजनी थाना परिसर मे हनुमान शिव मंदिर सहित क्षेत्र के भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गई। कीर्तन मंडली जगह जगह भजन कृर्तन गाते दिखाई दिये।पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार मौर्या ने बताया भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करने से चित्त (मन) को शांति मिलती है। आत्मसुख में बढ़ोतरी होती है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक उसी उल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व आज भी वही उल्लास, आनंद, माधुर्य और रसमय जीवन देने का सामर्थ्य रखता है। भक्तों को इस दिन उपवास रखकर आत्मिक अमृत पान करना चाहिए।थाना परिसर मे भोजन का आयोजन था, गांव के गणमान्य लोग आकर भोजन ग्रहण कर रहे थे,रात्रि 12 बजे आते ही भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को मनाने के लिये लोगो की भीड़ जुट गयी, चारो तरफ घंटों की आवाज गुजने लगी,उसके बाद लोग प्रसाद लेकर घर को प्रस्थान हो गये, कार्यक्रम के दौरान एसएसआई जय दीप सिंह,अनीश कुमार सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव,
अभिजीत कुमार,दुर्गेश शुक्ला, डी के चतुर्वेदी, सी बी पाण्डेय, अमित कुमार, देव प्रसाद यादव आदि लोग मौजूद रहे

