ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर रामनवमी के उपलक्ष में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा पूरे नगर में श्री राम चंद्र जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रमों का जगह-जगह आयोजन किया गया। नगर के अहमद खां मंडी (अवध नगर )मोहल्ले से राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की श्री राम सेना ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह के नेतृत्व में श्री राम दरबार सहित राम दरबार , भारत माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों के साथ पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली शोभा यात्रा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह ने की कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदीप तिवारी ने किया है श्री राम सेना की पूरी टीम सनी मोदनवाल महेश गुप्ता कल्लू मौर्य सहित पूरे कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाकर शोभा यात्रा को निकालने में बड़ा ही सहयोग दिया शोभायात्रा में महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में श्रीराम का जयघोष करते हुए लोगों ने प्रतिभाग किया संगठन की महिला पदाधिकारी सीमा तिवारी अर्चना त्रिपाठी रोली सिंह मानसी सिंह अर्चना श्रीवास्तव प्रियंका श्रीवास्तव सोनी सिंह सहित विभिन्न मात्र शक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष राजीव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश उपाध्याय मनोज शुक्ला प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह प्रदेश सचिव सुधीर सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों का बड़ा ही सहयोग रहा आए हुए अतिथियों के प्रति राष्ट्रीय महासचिव राकेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया मनमोहक श्री राम दरबार की रथ पर सजी छवि को देखकर पूरे नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसी क्रम में जहांगीराबाद की जय श्रीराम संस्था द्वारा दिन में हवन पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया देर शाम संस्था द्वारा भगवान राम की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें मोहल्ले वासियों के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे शोभा यात्रा का जगह-जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया हुआ नगर शोभायात्रा से गुंजायमान रहा।

