होली पर अयोध्या रोडवेज परिक्षेत्र से 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी अतिरिक्त रोडवेज बसें – आदित्य प्रकाश
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।होली के दौरान दूर दराज से अपने-अपने घर आने वाले बस यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रोडवेज विभाग 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच दिल्ली लखनऊ कानपुर वाराणसी प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख मार्गो पर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बेसन का संचालन करने जा रही है।इस संबंध में सहायक प्रबंधक रोडवेज आदित्य प्रकाश ने बताया कि अयोध्या परिक्षेत्र से दिल्ली के लिए कल 24 रोडवेज बसें तथा कानपुर के लिए 40 रोडवेज बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है वहीं जरूरत पड़ने पर और भी बसों में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या डिपो से 24 सुल्तानपुर डिपो से 12 अकबरपुर डिपो से 6 तथा अमेठी डिपो से 6 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा उन्होंने बताया कि इसी अयोध्या क्षेत्र से कानपुर के लिए अयोध्या डिपो से 40 सुल्तानपुर डिपो से 32 अकबरपुर डिपो से 24 तथा अमेठी डिपो से 16 रोडवेज बसों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी भी रोडवेज कर्मचारी अधिकारी चालक पर चालक व अन्य कर्मचारियों को अर्थव्यवस्था विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर कोई भी अवकाश साप्ताहिक विश्राम नहीं दिया जाएगा।

