होली व रमजान के दौरान शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये – सीओ सदर
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या )
अयोध्या।आगामी पर्व होली और रमजान को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रौनाही थाने में शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में सीओ सदर अरविन्द सोनकर ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होली के दिन निर्धारित ध्वनि में ही डीजे बजाने तथा भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।इस मौके पर उन्होंने होली पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों के मद्देनजर सोहावल क्षेत्र में पुलिस ने होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण पूरा कर लिया है।इसके बाद शांति समिति की बैठक शुरू हो गया ।रौनाही थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सदर अरविंद सोनकर ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। तेज ध्वनि से डीजे बजाने पर बोर्ड परीक्षार्थियों तथा अन्य को असुविधा हो सकती है। इसलिए सभी लोग संवेदनशीलता का परिचय दें। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में प्रयोग होने वाले उच्च क्षमता वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग होली के दिन न करें। होली पर अश्लील या किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीतों का प्रयोग न करें।कहा कि अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। त्योहार खुशियों और मेल-मिलाप का प्रतीक होता है,इसलिए सभी लोग संयम और सद्भाव के साथ होली मनाएं।साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

