होली व रमजान पर्व को लेकर एसपी ग्रामीण व एसपी सिटी ने पैदल गस्त कर लोगो को कराया सुरक्षा का एहसास 

होली व रमजान पर्व को लेकर एसपी ग्रामीण व एसपी सिटी ने पैदल गस्त कर लोगो को कराया सुरक्षा का एहसास

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।होली एवं रमजान पर्व को शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित सीओ ने अपने-अपने अधीनस्थ प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष के साथ पैदल गस्त किया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने जहां एक ओर स्वयं सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे व थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों के साथ चौक, रिकाबगगंज, नियावा सहित अन्य प्रमुख चौराहों व गलियों मे पैदल भ्रमण किया इस मौके पर उन्होंने होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए लोगों से अपील भी किया।इसके अलावा उनके निर्देश पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना राम जन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मनोज सिंह के साथ-साथ थाना अध्यक्ष पूरा कलंदर मनोज शर्मा विभिन्न स्थानों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा को भरोसा दिलाया। इसके अलावा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के निर्देश पर सीओ सदर अरविंद सोनकर, सीओ बीकापुर पियूष, सीओ रुदौली आशीष निगम, सीओ मिल्कीपुर ने अपने अधीनस्थ थानाध्यक्ष /प्रभारी निरीक्षक के साथ होली व रमजान त्यौहारों के दृष्टिगत पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साथ साथ लोगो से अपील किया कि इन त्यौहारों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *