अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी/अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन हिएलि उपसाधन प्रभाग लखनऊ।
एसोसिएशन आगामी 3 जनवरी 2025 को माता सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनायेगी।
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बताया कि एसोसिएशन के तत्वाधान में माता सावित्री बाई फुले की 194 वीं जन्म जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
भारत की प्रथम महिला अध्यापिका माता सावित्री बाई फुले ने अपने जीवन साथी राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सर्व प्रथम महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य किया। और उन्होंने अनेक विधालय खोले।
“बेटी के विवाह से पहले उसे शिक्षित बनाओ ताकि वह आसानी से अच्छे बुरे में फर्क कर सके।” – सावित्री बाईं फुले
बेटियों को शिक्षित किया।
आगामी 3 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह के रूप में एच• ए• एल• कालोनी लखनऊ स्थित डॉ• अम्बेडकर भवन में बने मैत्री स्थल पर समय अपरान्ह 04:00 बजे मनाये जाने का निर्णय लिया है।
यह सूचना एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दिए हैं।

