अपूर्व के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा

अपूर्व के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 29 वर्षों से कार्यरत संस्था के वर्ष 2024 के सम्मानों की आज संस्था मुख्यालय पर निर्णायक मंडल की हुई बैठक के बाद सचिव संजय मल्होत्रा ‘हमनवा’ ने घोषणा की, प्रख्यात इतिहासकार प्रो. डॉ रवि भट्ट को इस वर्ष का सर्वोच्च अपूर्वा लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड सम्मान दिया जाएगा। राजेश विद्रोही स्मृति सम्मान मशहूर ग़ज़लकारा तारा इक़बाल और अपूर्वा नारी शक्ति सम्मान मानव विज्ञान के प्रो. डॉ विभा अग्निहोत्री को दिनांक 10.03.2024 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में दिया जाएगा।
इससे पूर्व अपूर्वा सम्मान पद्म विभूषण अमृता प्रीतम, पद्मश्री बेकल उत्साही, पद्मश्री कन्हैया लाल नंदन, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, अदम गोंडवी, गोपाल चतुर्वेदी, राम प्रकाश बेखुद, सुरभि सिंह, दीक्षित दनकौरी सहित देश के अनेक गणमान्यो को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *