अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: 242 प्लेन यात्री और क्रू मेंबर के साथ कई अन्य लोग भी हुए हादसे के शिकार

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा:
242 प्लेन यात्री और क्रू मेंबर के साथ कई अन्य लोग भी हुए हादसे के शिकार

एजेंसी:⅘ डॉ अजय तिवारी:अयोध्या
अहमदाबाद से गेटविक जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार, 242 लोग सवार थे इस विमान में,दो पायलट और 10 केबिन क्रु भी शामिल, कैप्टन सुमित सब्बरवाल थे मुख्य पायलट, अहमदाबाद एयरपोर्ट परिसर के पास ही हादसे का शिकार हुआ विमान, पूरी तरह से जलकर राख हुआ एयर इंडिया का बोइंग 787, भारतीय एविएशन के इतिहास का सबसे बड़ा हादसा, हादसे की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों के सुरक्षित होने की उम्मीद ना के बराबर, गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी.
प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम भी थे !

सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान मे 242 यात्रियों के साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।सूत्रों के अनुसार 100 के करीब लोग घायल हुए हैं।विमान जहां पर गिरा है। वह एक रिहाइशी इलाका है। राज्य में गुजरात बीजेपी के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।242 यात्रियों में 10 क्रू मेंबर भी शामिल बताए जा रहे है।लेकिन अभी कुछ अधिकृत तौर पर सरकार की तरफ से नहीं बताया जा रहा।
🔴 अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश –अपडेट*

*✈️ विमान सीधे BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत पर गिरा, जिससे वहां भयानक तबाही मच गई।*

अब तक की जानकारी के अनुसार:
🔹 20 से ज़्यादा मेडिकल छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
🔹 हॉस्टल में कई इंटर्न डॉक्टर्स भी रहते थे जो हादसे के समय वहीं मौजूद थे।
🔹 राहत व बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है, लेकिन मलबा हटाने में समय लग सकता है।

ये हादसा न सिर्फ प्लेन में सवार यात्रियों बल्कि ज़मीन पर मौजूद मासूम ज़िंदगियों के लिए भी बड़ा झटका बन गया है।

+सूत्रों के हवाले से पूर्व सीएम विजय रुपाणी जी मृत घोषित, विमान में उनका ये आखिरी फोटो *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *