भारतीय सिनेमा में साउथ फिल्मों की हवा चल रही है। बीते कुछ समय में साउथ की एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों ने दुनिया भर में शानदार कमाई की है। ‘पुष्पा द राइज’, ‘आरआरआर’ और फिर ‘केजीएफ चैप्टर 2’, इन तीनों फिल्मों की कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ऐसे में सबका कहना है कि आज के समय में भारतीय सिनेमा में साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है। लेकिन साउथ में कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि हिंदी के दर्शकों के लिए भी ऑल टाइम फेवरेट मानी जाती हैं। आइए आज हम आपको उन्हीं कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
जनता गैराज
फिल्म ‘जनता गैराज’ एक्शन फिल्म है, जो साल 2016 में तेलुगू भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, सामंथा रुथ प्रभु, मोहनलाल समेत कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी ‘जनता गैराज’ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिसके मालिक पहले मोहनलाल होते हैं और वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों की मदद करते हैं। इसके बाद मोहनलाल की जगह जूनियर एनटीआर लेते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ मजेदार फैमिली ड्रामा भी है।

3 of 6
मेरी जंग वन मैन
‘मेरी जंग वन मैन आर्मी’ नागार्जुन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसका क्रेज सिर्फ साउथ इंडस्ट्री तक ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी देखा गया था। इस फिल्म में नागार्जुन के साथ साउथ अभिनेत्री ज्योतिका नजर आई थीं। फिल्म गणेश (मास) और अंजलि की लव स्टोरी पर आधारित है लेकिन दोनों की लव स्टोरी में विलेन का काम अंजलि की फैमिली करती है, जो गैंगस्टर होते हैं और वह गणेश के भाई आदि की भी हत्या करते देते हैं। इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन भरा हुआ है।

4 of 6
डॉन नंबर 1
ये फिल्म भी नागार्जुन की है, जिसमें अभिनेता एक डॉन की भूमिका में हैं जो गरीबों की हमेशा मदद करता है। इतना ही नहीं, वह अपने देश के लिए भी हमेशा खड़ा रहता है। फिल्म में नागार्जुन का सामना केली दोरजी से होता है, जो फिरोज का किरदार निभाते हैं। दोनों के जबरदस्त एक्शन सीन्स फैंस को खुश करने के लिए काफी है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी भी हैं।

5 of 6
इंद्रा द टाइगर
‘इंद्रा द टाइगर’ साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसमें चिरंजीवी ने अपने एक्शन से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में दो परिवार की दुश्मनी दिखाई है। एक तरफ चिरंजीवी होते हैं और दूसर तरफ मुकेश ऋषि। हालांकि, इस फिल्म में रोमांटिक एंगल सोनाली बेंद्रे और आरती अग्रवाल की वजह से जुड़ जाता है। दोनों ही चिरंजीवी से प्यार करती हैं।

6 of 6
मगधीरा
साल 2009 में रिलीज हुई ‘मगधीरा’ एक एक्शन फिल्म है, जिसमें रोमांटिक कहानी का तड़का लगाया गया है। फिल्म में राम चरण और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और दोनों का ही डबल रोल है। फिल्म में दोनों का पुनर्जन्म है और इसी पुनर्जन्म के साथ दोनों की लव स्टोरी को पूरा होते हुए दिखाया गया है।